अपने संसदीय क्षेत्र के चंदनकियारी और बोकारो में पुनः कमल खिलने का दावा भाई जी का (अंतिम)

AJ डेस्क: पिछले तीन लोक सभा चुनाव में जीत के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने वाले पशुपति नाथ सिंह चुनाव के वक्त शतरंज का ऐसा विसात बिछाते हैं कि विपक्षी वहां चारों खाने चित हो जाता है। उन्होंने राजनीति में पीछे मुड़कर नही देखा और न ही कभी किसी के हाथों शिकस्त ही खाया है। उनका मानना है कि चंदनकियारी, बोकारो और बाघमारा में इस बार फिर कमल ही खिलेगा।

 

 

 

 

चंदनकियारी विधान सभा

सांसद पशुपति नाथ सिंह कहते हैं कि बोकारो जिला का चंदनकियारी पिछड़ा इलाका है। वर्ष 2014 तक इस क्षेत्र के 60 गांव में बिजली नही पहुंची थी। अब हर गांव, हर घर तक बिजली पहुंच चुकी है। यही नही चंदनकियारी में बिजली के ग्रिड भी बन चुके हैं। वहां डिग्री कालेज भवन का निर्माण भी हुआ। राज्य के मंत्री होने के नाते अमर बाउरी की जिम्मेवारी पूरे सूबे की बनती थी फिर भी अमर बाउरी ने चंदनकियारी के लोगों के हर सुख दुख में अपनी उपस्थिति बना उनका दिल जीत लिया है।

 

 

सांसद ने कहा कि चंदनकियारी में विपक्षी सक्रिय नही रहा। पिछले चुनाव में हार का सामना करने के बाद आजसू प्रत्याशी क्षेत्र में कभी नही गए। जबकि मंत्री होने के बावजूद अमर बाउरी लगातार अपने क्षेत्र से जुड़े रहे। सांसद ने कहा कि चंदनकियारी छोटा विधान सभा क्षेत्र है। इसके बावजूद पिछले लोक सभा चुनाव में इस क्षेत्र से भाजपा को सर्वाधिक 91 हजार वोट मिले थे। भाजपा प्रत्याशी की क्षेत्र में सक्रियता, विकास कार्य कराना, जनता के हर सुख दुख में उपस्थित रहने का निश्चित तौर लाभ चुनाव में मिलेगा।

 

 

 

 

बोकारो विधान सभा

पिछले विधान सभा चुनाव में झारखण्ड के सभी क्षेत्र से बोकारो का रिजल्ट अलग था। सर्वाधिक वोटो से विरंची नारायण ने जीत हासिल की थी। सांसद ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी विरंचि नारायण लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे। सड़क बनवाया, गांव गांव तक बिजली पहुंचवाया।

 

 

सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि विस्थापित का मुद्दा कांग्रेस की देन है। 60 वर्ष पूर्व कांग्रेस की सरकार ने आवश्यकता से अधिक खेती लायक जमीन किसानों से ले ली। उस जमीन पर फैक्ट्री भी नही बना। बल्कि उस जमीन पर बाहरी लोग भी बस गए। अब इन्हें हटाना भी उचित नही होगा। कांग्रेस अपने राज पाठ में कभी भी इस समस्या को निबटाने के दिशा में कुछ नही किया। सांसद ने कहा अब हमलोग (भाजपा) इस दिशा में पहल करेंगे। ठगे गए महसूस कर रहे किसानों को न्याय दिलाया जाएगा।

 

 

 

 

बाघमारा विधान सभा

धनबाद का चर्चित क्षेत्र और दबंग विधायक ढुल्लू महतो बाघमारा से ही जुड़े हुए हैं। सांसद कहते हैं कि ढुल्लू महतो का गरीबों के बीच मजबूत पकड़ है। उसने हर क्षेत्र में हर वर्ग के लिए काम किया है। इसलिए बाघमारा में कमल का खिलना एकदम तय कहा जा सकता है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »