बांग्ला देश और पाकिस्तान से आए सभी घुसपैठी- देवधर

AJ डेस्क: धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के पक्ष में राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी 23 को झारखण्ड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि जिनका अपना कोई ठिकाना नही है, वो जनता के बीच जाकर किस मुंह से वोट मांग रहे है समझ नहीं आता। उन्होंने कहा कांग्रेस ने इस देश का बटवारा धर्म के नाम पर किया। बंगला देश तथा पाकिस्तान से आए लोग शरणार्थी नहीं बल्कि घुसपैठिया है।

 

 

उन्होंने कहा कि नागरिकता संसोधन बिल को लोकसभा मे पास हुआ है। इसके लिए सभी को बधाई देता हूं। जिस तरह से एनडीए के सभी नेताओं ने इसमें समर्थन दिया, उसी तरह राज्यसभा में भी समर्थन मिला तो बिल पारित हो जाएगा। उन्होंने कर्नाटक उपचुनाव के ऐ परिणाम पर कहा कि कर्नाटक के जो परिणाम आये यह परिणाम लोगो का मूड दिखाता है की जनता एक स्थिर सरकार चाहती है।

 

 

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि इस राज्य के गठबंधन-ठगबंधन को कर्नाटक की जनता ने चुनाव परिणाम। के रूप में सूचना भेजा है की जोड़-तोड़ करके जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर यदि अपनी सरकार बनाने का प्रयास करेंगे तो देश की जनता बर्दास्त नही करेगी। उन्होंने कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्णाटक की जनता ने 15 सीटों में से 12 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जिताने का काम किया है। यह दिखाता है कि भारतीय जनता पार्टी की लहर देश तथा राज्य में अब भी कायम है।

 

 

उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव पर कहा कि यहाँ पर जो दो चरणों मे चुनाव हुए है, इनमें भारतीय जनता पार्टी काफी आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष के कांग्रेस पर तंज कसा औऱ कहा कि विपक्ष हार मान रही है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बंदूक लहराकर अपनी हार स्वीकार कर ली है। 23 को आने वाला परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में होगा और भाजपा सम्पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर राज्य में सरकार बनाएगी।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »