सूबे के नौजवान, किसान हैं बेहाल और सरकार मालामाल- ज्योतिरादित्य सिंधिया

AJ डेस्क: आज गठबन्धन व कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया झरिया पहुंचे। यहाँ उन्होंने एक जन सभा को संबोधित किया। यहां से उन्होंने ऐलान किया कि यदि जनता झारखण्ड में गठबन्धन की सरकार बनाती है तो झरिया तो नहीं उजड़ेगा, हां भाजपा को जरूर यहाँ से खाली कर दिया जाएगा।

 

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश की रघुवर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ‘यहाँ के नौजवान बेहाल है, किसान बेहाल है, पर यहाँ की सरकार मालामाल है।’ इसके अलावे उन्होंने झरिया का विस्थापन, जल संकट, बिजली और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए प्रदेश की सरकार को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अभी जो झरिया में विस्थापन नीति अपनाई जा रही है उसके तहत न तो विस्थापितों को उचित मुआवजा ही दिया जा रहा है और न ही उन्हें सही ढंग से बसाने का काम किया जा रहा है। यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो हम विस्थापन रोकने का प्रयास करेंगे। यदि विस्थापन की जरुरत पड़ी तो हम विस्थापितों के पूरे हित को को ध्यान में रखते हुए विस्थापन करेंगे।

 

 

इस दौरान उनके साथ यहाँ उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने झरिया वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जितने भी पूर्वांचल के वासी यहाँ रह रहे है वो अपने हितों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करे। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सरकार बेरोजगारों को वादा के अनुरूप उन्हें बेरोजगारी भत्ता देगी।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »