सूबे में डबल इंजन सरकार के लिए भाजपा को वोट दें- राज सिन्हा

AJ डेस्क: धनबाद से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राज सिन्हा के चुनावी जनसंपर्क के दौरान आज कार्यकर्ताओ ने उनका ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान लोगों से मिल कर उन्होंने डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए जनता से वोट करने की अपील की।

 

 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज धनबाद की हालत में सुधार हुआ है।नाली, सड़क, पानी, बिजली की समस्याओं का समाधान किया गया है। केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुचाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पांच सालों से मैं आपलोगो के सुख दुख में साथ रहा हूँ, लेकिन जो विपक्षी है, वो सिर्फ और सिर्फ चुनाव में ही दिखेंगे। मैं आपलोगों के बीच था, हूँ और हमेसा साथ रहूँगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ जानती है। महागठबंधन की सरकार कभी स्थिर नही रही है। हर बार गठबंधन बना कर एक ठग की भूमिका में ही रही है।

 

 

राज इन क्षेत्रों का किया चुनावी दौरा-

मनोरम नगर, राम नगर, खटीक मोहल्ला, बेकारबांध रेलवे कॉलोनी, शंकर मगर, वीआईपी कॉलोनी, पाण्डरपाला, बारामुड़ी, बाबुडीह, बिसनपुर, न्यू बिसनपुर, जयप्रकाश नगर और झारुडीह।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »