वकील मर्डर केस: रोंगटे खड़ा कर देता यह वीडियो, देखें लाइव मर्डर

AJ डेस्क: अभी जिस वीडियो को आप यहाँ देखेंगे वो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। यह घटना आपकों सोचने पर मजबूर कर देगी की आप कहां सुरक्षित है? सड़क पर या फिर अपने घर में। लेकिन यह घटना साबित कर देगा कि आप कही सुरक्षित नहीं है। हम आपकों डरा नहीं रहे है। दरअसल हम वही बता रहे है जो इस घटना से प्रमाणित होता है। तो चलिए सबसे पहले हम आपकों हैरान कर देने वाला वो वीडियो दिखाते हैं-

 

देखें वीडियो-

 

 

हम आपकों बता दें कि यह घटना झारखण्ड की है। आप इस वीडियो में देख पा रहे होंगे की एक व्यक्ति अपने घर की पार्किंग में अपनी कार खड़ी कर जैसे ही बाहर निकलता है। तभी कार के पीछे से एक पतला-दुबला सा शख्स अपनी हाथों को पीछे किए उस व्यक्ति के करीब आता है। अभी वो कुछ पूछते या कुछ समझ पाते उससे पहले ही वह पतला दुबला सा दिखने वाला शख्स अपने हाथों में पकड़े रिवाल्वर से उस व्यक्ति के सर के सामने, दोनों आँखों के ठीक बीच में गोली दाग देता है। जिससे व्यक्ति वहीं लड़खड़ा का ढेर हो जाता है।

 

 

दरअसल ये पूरी घटना राजधानी रांची की है। गौरतलब है कि रांची के कांके डैम में बीते सोमवार की देर शाम सिविल कार्ट के वकील राम प्रवेश सिंह की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी। अपराधी ने रामप्रवेश सिंह को सामने से उनके आंख के नीचे गोली मारी थी। जो उनके सर के पीछे से निकल गई थी। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्‍हें रिम्‍स लेकर पहुंचे थे, लेकिन रास्‍ते में ही उनकी मौत हो गई थी।

 

 

 

 

अब रामप्रवेश सिंह की हत्‍या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें अपराधी आराम से आता है और मृतक को काफी करीब से उनके आंख के पास गोली मारकर फरार हो जाता है। वहीं जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों ने आंदोलन भी शुरू कर दिया है। मंगलवार को अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ही रांची के तमाम अधिवक्ता काम बंद कर प्रदर्शन करते रहे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »