महा गठबंधन सिर्फ ठगबंधन नहीं दारू, मुर्गा और खस्सी की पार्टी है- पूर्व सी एम

AJ डेस्क: पीएम मोदी राम, तो गृह मंत्री अमित शाह हनुमान है। वहीं रघुवर नल-नील की भूमिका निभा रहे है। इतना ही नहीं झारखण्ड में बनी महागठबंधन ठग बंधन तो है ही उससे भी बड़ी यह दारू, मुर्गा और खस्सी की पार्टी है। यह बातें चुनावी दौरा में धनबाद पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कही।

 

 

उन्होंने आज धनबाद स्थित होटल कुकुन में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये गठबन्धन की पार्टी धोखेबाजों की पार्टी है। जब-जब इन्होंने प्रदेश में सरकार बनाई तब-तब इनकी सरकार गिर गई। ये कभी भी स्थिर सरकार नहीं दे सकते। उन्होंने आगे विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सब भ्रष्टाचारीयों की जमात है। इनसे बचने की जरुरत है।

 

 

उन्होंने आगे कहा कि यहाँ विपक्षी खुद को आदिवासियों का हिमायती बताते है, लेकिन यही उन आदिवासियों का सबसे ज्यादा शोषण करते है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं और कार्यो का उल्लेख किया।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »