एक प्रत्याशी अपना पराजय स्वीकार भाजपा के शरण में आईं- रागिनी सिंह

AJ डेस्क: झरिया विधान सभा क्षेत्र से एक राष्ट्रीय पार्टी की प्रत्याशी झरिया चार नम्बर स्थित भाजपा कार्यालय में गयीं और वहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद मांगी। इसपे भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि उक्त प्रत्याशी ने अपना “हार” स्वीकार लिया है और अब उन्हें भाजपा के आशीर्वाद की जरूरत महसूस होने लगी है।

 

 

झरिया के चार नम्बर टैक्सी स्टैंड में भाजपा का चुनाव कार्यालय है। झरिया विधान सभा क्षेत्र से एक राष्ट्रीय पार्टी की प्रत्याशी (भाजपा नहीं) आज अचानक भाजपा कार्यालय पहुंच जाती हैं और कार्यालय में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से वह आशीर्वाद मांगती हैं। झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने कहा कि भाजपा और सिंह मेंशन दोनों का दिल बहुत बड़ा है।हमारे पिता जी (स्व सूर्यदेव सिंह) सभी को साथ लेकर चलने की सोच रखते थे। हम सब भी उनके बताए मार्ग पर ही चल रहे हैं। स्व सूर्यदेव सिंह सिर्फ अपने परिवार के सदस्यों को नही बल्कि पूरे कोयलांचल को ही अपना घर-परिवार मानते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा खुले दिल राजनीति पर विश्वास रखता है।

 

 

 

 

भाजपा कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद मांगने वाली प्रत्याशी अपना हार स्वीकार कर चुकी हैं, अब उन्हें भाजपा का आशीर्वाद की जरूरत है।भाजपा उनका स्वागत करती है। हम उम्मीद करते हैं कि उक्त प्रत्याशी शीघ्र ही भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण करेंगी।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »