जमसँ बच्चा गुट के ग्यारह कार्यकर्ता कुंती गुट में हुए शामिल, रागिनी का दौरा तेज, व्यापारी भाजपा संग

AJ डेस्क: धनबाद जिला में विधान सभा चुनाव का वोटिंग होने में गिने चुने दिन बचे हैं। यहाँ चुनावी तपिश बढ़ चुकी है। जिला का हॉट सीट झरिया से भाजपा समर्थकों का चुनावी अभियान चरम पर है।

 

 

जनता मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री सिद्धार्थ गौतम की उपस्थिति में आज बच्चा गुट के ग्यारह समर्थकों ने कुंती गुट पर विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण कर लिया। इस मौके पर सिद्धार्थ ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे पिताजी (स्व सूर्यदेव सिंह) हमेशा मजदूरों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजदूर हमारे परिवार के सदस्य हैं, उनकी समस्या मेरे घर की समस्या है। सिंह मेंशन या कुंती गुट हमेशा मजदूरों की समस्या दूर करने के लिए ततपर रहता है और रहेगा भी।बच्चा गुट के क्षेत्रीय कार्यालय के सह सचिव अजय प्रसाद ने कहा कि कुंती गुट में शामिल होकर उन्हें ख़ुशी मिल रही है। नये सदस्यों ने वर्तमान चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह को जीत दिलाने के लिए काम करने की बात कही।

 

 

 

 

 

व्यापारियों का सघन जन सम्पर्क अभियान

झरियासे भाजपा की प्रत्याशी रागिनी सिंह के समर्थन में व्यापारियों ने विधान सभा के विभिन्न क्षेत्रों में जन सम्पर्क अभियान चलाया। थोक विक्रेता संघ के उमेश हेलीवाल ने बताया कि जिला चेम्बर के पूर्व अध्यक्ष एवम जिंटा के महा सचिव,एशियन जालान ट्रस्ट के सचिव,सिंदरी चेम्बर के सचिव, बड़ताकोला चेम्बर के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव अजय वर्मा, भौरां चेम्बर के रितेश गुप्ता आदि ने आज भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के समर्थन में भौरां, जामाडोबा, फुस बंगलाऔर भागा में जन सम्पर्क अभियान चलाकर वोट माँगा।

 

 

 

 

 

स्थायी और विकास शील सरकार चाहती है जनता-रागिनी सिंह

झरिया से भाजपा की प्रत्याशी रागिनी सिंह ने आज कहा कि जनता स्थायी और विकास शील सरकार चाहती है। विपक्षी लाख कोशिश कर ले जनता भाजपा को वोट देने का मूड बना चुकी है, वह विपक्षियों के गोल मटोल बातों और झांसा में नही फंसने वाली है। रागिनी सिंह ने आज डोर टू डोर अभियान चलाकर मतदाताओं से वोट देने की अपील की।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »