झरिया: रंजय की “बेवा” बच्चों संग मांग रही न्याय, कांग्रेस प्रत्याशी से किए गम्भीर सवाल

AJ डेस्क: झरिया विधान सभा क्षेत्र में चुनावी तपिश बढ़ चुका है। यूँ तो सभी प्रत्याशी चुनावी मैदान में रेस हो चुके हैं लेकिन दो प्रमुख पार्टी भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव के सभी हथकंडा अपना रहे है। इनदोनो पार्टी के प्रत्याशी रिश्ता में जेठानी और देवरानी भी हैं। इसी बीच स्वर्गीय रंजय सिंह की विधवा पत्नी रूमी देवी ने न्याय मांगते हुए झरिया की गलियों में एक पोस्टर बंटवा चुनावी सरगर्मी बढ़ा दिया है।

 

 

झरिया के बस्ताकोला का रहने वाला रंजय सिंह की 29 जनवरी 2017 के शाम में धनबाद के बिग बाजार के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। रंजय सिंह मेंशन समर्थक बताया जाता है। रंजय हत्याकांड का अनुसन्धान कर रही सरायढेला पुलिस ने रंजय हत्याकांड के आरोप में मामा और हर्ष सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हर्ष सिंह रघुकुल यानि कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह का मौसेरा देवर बताया जाता है। झरिया से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह के पति पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की भी सरायढेला में हत्या हो गयी थी। कांग्रेस प्रत्याशी झरिया की जनता से “न्याय” मांगती हैं।

 

 

 

 

तो वहीं अब इस चुनावी माहौल में वह भी जब चुनावी तपिश बढ़ चुकी है स्व रंजय की विधवा पत्नी रूमी देवी ने एक पोस्टर के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह से न्याय दिलाने की अपील कर झरिया के चुनावी जंग में “धमाका” कर दिया है। पोस्टर में लिखा गया है कि गरीब का बेटा रंजय ने रघुकुल का क्या बिगाड़ा था। जिसे आपके (पूर्णिमा सिंह) देवर हर्ष सिंह ने गोली मरवाकर हत्या करवा दी। इसी पोस्टर में कहा गया है कि “आखिर और कितने गरीबों का घर उजड़ेगा रघुकुल”।

 

 

 

 

पोस्टर के माध्यम से रूमी देवी ने पूछा है कि “पूर्णिमा जी आप तो झरिया की जनता से इंसाफ मांग रही हैं लेकिन आप मेरे पति के कातिल अपने देवर हर्ष जी को साथ लेकर चुनाव प्रचार कर रही हैं, उनसे मुझे और मेरे बच्चों को इंसाफ कब दिलवाएंगी, पूर्णिमा जी जवाब दें।”

 

 

स्व रंजय की विधवा रूमी देवी ने दो तरह के पोस्टर जारी कर झरिया में सनसनी फैला दिया है। एक पोस्टर में रंजय की बेटी अपने हाथों में दूसरा पोस्टर लिए खड़ी है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »