विधान सभा चुनाव: तीसरे चरण में 17 सीटों पर मतदान शुरू, अधिकांश नक्सली क्षेत्र

AJ डेस्क: झारखंड में विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के तहत गुरुवार को वोट डाले जा रहे हैं। तीसरे चरण में 17 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में 309 प्रप्याशी मैदान में है। आज जिन 17 सीटों में 12 सीटें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आती हैं। जिसे देखते हुए इन 12 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं बरकट्टा, रामगढ़, रांची, हटिया और कांके विधानसभा में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 56 लाख से ज्यादा मतदाता हैं..जिनके लिए 7 हज़ार 16 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

 

 

तीसरे चरण में जिन दिग्गजों की किस्मत दांव पर होगी उसमें रांची से शहरी विकास मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, कोडरमा से मानव संसाधन विकास मंत्री नीरा यादव और धनवार सीट से पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी शामिल हैं। वहीं झारखंड की सियासी रणभूमि में बीजेपी से नाता तोड़कर किंगमेकर बनने का सपना लेकर मैदान में उतरी ऑल झारखंड स्टुडेंट यूनियन के लिए तीसरा चरण काफी अहम माना जा रहा है। आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो से लेकर पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं का सियासी भविष्य इसी चरण पर निर्भर करेगा।

 

 

 

 

तीसरे चरण की 17 सीटों में से 13 सीटों पर आजसू चुनाव लड़ी रही है। इन 13 सीटों में से 9 सीटों पर आजसू अध्यक्ष से लेकर अन्य कद्दावर नेता चुनावी मैदान में हैं। दो सीटों पर उनकी पार्टी का तीन-तीन बार कब्जा रहा है। जबकि सात सीटों पर पिछले पांच साल से जीत का परचम फहराने के लिए सुदेश महतो दिन रात एक किए हुए हैं।

 

 

 

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने रांची स्थित एचईसी महिला समिति की बूथ संख्या 373 में मतदान किया।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »