भाजपा प्रत्याशी “राज” ने मन्नान पर बोला हमला, बेटा सम्भला नहीं सरकार चलाएंगे

AJ डेस्क: आज देश की कोयला राजधानी धनबाद में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट की अपील की। इससे पूर्व उसी मंच से धनबाद के विधायक व भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने एक अलग अंदाज में वहां मौजूद हजारों जनता को संबोधित किया।

 

 

‘प्रधानमंत्री युग-युग जियो, प्रधानमंत्री जी का स्वागत है…।’ जैसे नारो के साथ आज धनबाद से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बार भाजपा ने स्थिर सरकार दिया।जिससे प्रदेश में विकास की राह सुगम हुई। उन्होंने कहा, ‘मैने पिछली मांगे पूरी की है। मैने जो कहा वो पूरा किया। विनोद विहारी जी के नाम पर राजनीती करने वालों से अलग भाजपा ने उन्हें सम्मान देने का काम किया। उनके नाम पर धनबाद कोयलांचल विश्वविधालय की स्थापना हुई। जबकि उनकी विचार धारा हमसे अलग थी। उसके बावजूद वो झारखण्ड के धरती पुत्र थे।’

 

 

 

 

इसके बाद वो अपने प्रतिद्वन्दी धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा, ‘मन्नान मल्लिक दस कदम तो चल नहीं पाते और होर्डिंग लगाते है आगया विकास। हँसी आती है। कांग्रेस ने उन्हें बलि का बकरा बनाया है। वो अपने बेटे को तो संभाल नहीं पाए। ओवैसी की पार्टी में चला गया। वो पार्टी कैसी है सब जानते है। और कहते है कि हम धनबाद और प्रदेश चलाएंगे। मन्नान मल्लिक के अंदर इतनी भी हिम्मत नहीं है कि वो कभी विकास के मुद्दे पर मेरे साथ डिवेट को तैयार हो जाए। वो मंत्री रहे लेकिन विकास के नाम पर सिर्फ बन्दर बाट किया।’

 

 

उन्होंने आगे कहा कि मेरे कार्यकाल में धनबाद में विकास की गंगा बही। दर्जनों पुल, सड़क, बिजली, कुंआ, तालाब आदि का निर्माण हुआ, हमने चौतरफा विकास किया। इसलिए केंद्र में जैसे भाजपा की सरकार बनी वैसे ही पुनः झारखण्ड में भी भाजपा की सरकार बनाए, ताकि विकास डबल इंजन की तरह डबल हो।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »