झरिया में चुनावी हिंसा ने दी दस्तक, भाजपा के प्रचार वाहन पर हमला

AJ डेस्क: धनबाद जिला का झरिया विधान सभा क्षेत्र पहले से ही सवेंदलशील माना जाता रहा है। जिला प्रशासन ऐसे भी झरिया को लेकर अलर्ट रहता है। बावजूद इसके आज भाजपा के प्रचार गाड़ी पर न सिर्फ पथराव किया गया बल्कि वाहन पर लगे होडिंग को भी फाड़ दिया गया। इस वारदात को अंजाम देने का आरोप कांग्रेस पर लगा है।

 

 

झरिया के बरारी मस्जिद के समीप LED स्क्रीन लगा भाजपा का प्रचार वाहन पहुंचा ही था कि स्थानीय कांग्रेसियों ने वाहन पर हमला बोल दिया। झरिया से भाजपा की प्रत्याशी रागिनी सिंह के चुनाव अभिकर्ता विष्णु शंकर सिंह ने जोड़ा पोखर थाना में लिखित शिकायत पत्र देते हुए कहा है कि हमलावर एक समुदाय विशेष के थे। उनके गला में कांग्रेस का पट्टी और हाथ में कांग्रेस का झंडा था। यह वाहन भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहा था। श्री सिंह ने शिकायत पत्र में कहा है कि 15 से 20 की संख्या में हमलावरों ने वाहन पर पथराव किया ही, वाहन पर लगे होडिंग बैनर को भी फाड़ दिया। साथ ही वाहन के चालक, खलासी को प्रचार नही करने की धमकी दी।

 

 

 

 

चुनाव के वक्त घटित घटना की सूचना जंगल की आग की तरह फैल गयी। बड़ी तादाद में भाजपा समर्थक जोड़ा पोखर थाना पर इकठ्ठा हो गए। पुलिस प्रशासन ने काफी मेहनत कर भाजपा समर्थकों को समझाया। भाजपा प्रत्याशी के चुनाव अभिकर्ता ने घटना की लिखित शिकायत थाना में दे दिया है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »