भाजपा से चुनाव लड़ने का सौभाग्य मिला, ठगबंधन का गठबंधन बना है- रागिनी सिंह

AJ डेस्क: ‘मुझे सौभाग्य मिला है झरिया का प्रत्याशी बनने का, इसके लिए मैं भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश के नेतृत्व को मैं धन्यवाद करती हूँ। जबसे भाजपा की सरकार बनी है तब से विकास की गंगा बही है। इससे पूर्व प्रदेश में ठगबंधन की सरकार थी जो विकास कार्यो को रोक कर रखा था। अब वह गठबन्धन करके चुनाव में जनता के बीच आए है।’ यह बातें आज धनबाद के बरवाअड्डा स्थित हवाई अड्डा पर पीएम मोदी की सभा से पूर्व जनसभा को संबोधित करते हुए झरिया से भाजपा की प्रत्याशी रागिनी सिंह ने कही।

 

 

उन्होंने आगे कहा, ‘आज प्रदेश में भाजपा अकेले चुनाव लड़ रही है। वहीं विपक्ष गठबन्धन कर ठगने आए है। इस चुनाव में बहुत से झांसा दने वाले लोग घूम रहे है। उनसे बच कर रहने की जरूर है।’ उन्होंने कहा भाजपा की सरकार आने के बाद इतनी विकास की गंगा बही की उसे एक दिन में गिनना।भी मुसकिल है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।

 

 

बता दें कि आज धनबाद के बरवाअड्डा स्थित हवाई अड्डा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। वो चौथे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने आए थे। यहाँ से प्रधानमंत्री ने धनबाद, झरिया, बाघमारा, सिंदरी, निरसा, टुंडी, देवघर, गांडेय और मधुपुर विधानसभा के प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट की अपील की।

 

 

वहीं इस दौरान उनके साथ मंच पर झारखण्ड के सीएम रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह, पूर्व झरिया विधायक कुंती सिंह, पूर्व धनबाद सांसद रीता वर्मा, धनबाद के मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल, पूर्व सांसद रविंद्र राय सहित 9 विधानसभा के सभी प्रत्याशी और भाजपा नेता उपस्थित थे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »