झरिया: दो गोतिनी नहीं, दो पार्टी और विचारधारा के बीच लड़ाई- सांसद पी एन सिंह

AJ डेस्क: धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह ने आज “अनल ज्योति” से बात करते हुए कहा कि झरिया में दो गोतिनी नही बल्कि दो पार्टी (भाजपा और कांग्रेस), दो विचार धारा के बीच लड़ाई है।

 

 

उन्होंने कहा कि एक पार्टी लोगों को जात पात और धर्म उभार कर चुनाव लड़ रहा है तो भाजपा देश और राज्य निर्माण का मुद्दा लेकर चुनाव लड़ रही है।

 

 

सांसद ने कहा कि कांग्रेस और राजद लम्बे समय तक राज करते रही। लोगों ने उनका शाषन काल भी देखा। कांग्रेस, राजद के कार्यकाल में हुए विकास और कम दिनों से सत्ता में आए भाजपा के कार्यकाल में हुए विकास कार्य की तुलना जनता कर रही है। अल्प अवधि में भाजपा ने जो किया जनता उसे देख रही है।

 

 

भाजपा गरीबों का,ग्रामीणों का जीवन स्तर में परिवर्तन का लहर बहा चुकी है। पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि बुधवार को धनबाद दौरा के वक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि लम्बे काल खण्ड तक कांग्रेस ने राज किया। कांग्रेस के राज काल में धनबाद को “धूल, धुआं और धोखा” ही मिला। आज धनबाद सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है।यह कांग्रेस की ही तो देन है। वर्ष 1919 से कोयला खनन का काम चल रहा है।वर्ष 1947 में देश आजाद हुआ। आजादी के बाद से कांग्रेस का राज रहा। लेकिन कांग्रेस ने कभी भी कोयलांचल की समस्याओं का समाधान नही किया। वर्ष 70-72 में कोलियरियों का राष्ट्रीयकरण हुआ। उसके बाद विस्थापन की समस्या आयी। 50से 60 वर्ष तक राज करने वाली कांग्रेस ने विस्थापन समस्या का हल करना जरूरी नही समझा।

 

 

सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि जिस पार्टी के पास विकास और समस्या निदान की सोच ही नही है, उसे “वोट” भी नही मांगना चाहिए। आखिर वह किस मुंह से जनता से वोट मांग रहा है। क्या जात पात और धर्म में लोगों को बाँट कर राज करने वाली पार्टी को जनता अब तक नही पहचान सकी है। उन्होंने कहा कि जनता अब अपने हितैषी को भली भांति पहचान रही है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »