एक सूर्यदेव सिंह ने मेंशन से दिए कई माननीय, पांच दशक से लगा है परिवार “सेवा में” (अंतिम)

AJ डेस्क: उत्तर प्रदेश के बलिया गोनिया छपरा से एक अकेला धनबाद कोयलांचल आकर यहां “विधायक जी” और “मजदूरों का मसीहा” के नाम से ब्रांड बन जाएगा, यह कौन जानता था। वर्ष 1977 से सिंह मेंशन ने जनता का जो प्रतिनिधित्व शुरू किया, वह सिलसिला जारी रहा। सिंह मेंशन मानो माननीय देने का यूनिवर्सिटी बन गया।

 

 

सिंह मेंशन को नजदीक से जानने वाले एक शुभ चिंतक ने कहा कि सूर्यदेव सिंह झरिया कोयलांचल में अकेले आए थे।कड़ी मेहनत, संघर्ष, लग्न और सूझबूझ से उन्होंने “इम्पेरियल” खड़ा कर ही दिया। साथ ही बलिया, छपरा, गोरखपुर एवम आस पास के लोगों को कोयला खदानों में रोजगार देने में सफल भी रहे। एक ऐसा समय भी आया जब सूर्यदेव सिंह को और लोगों की भांति “ABC” के रहने वाले अपना नेता मानने लगे। गोनिया छपरा से जब सूर्यदेव सिंह कोयलांचल में अकेले थे, तब वह सब पर भारी पड़ रहे थे। आज उस गांव के लोग कोयलांचल में भरे पड़े हैं, सभी सक्षम भी हैं। अच्छा पहनावा, महंगी गाड़ियां यानि उनका जीवन स्तर भी बदल चुका है लेकिन अब वह पहले की तरह मजबूत, संगठित नही हैं।

 

 

 

 

स्व सूर्यदेव सिंह को चाहने वालों के दिल में आज भी उनका स्थान पहले की तरह है। यही तो वजह है कि झरिया वासियों को अभी भी मेंशन का प्रतिनिधित्व पसन्द है। सूर्यदेव सिंह के निधन के बाद वर्ष 2000 में उनके अनुज बच्चा सिंह को झरिया वासियों ने विधान सभा तक भेजा। उसके बाद वर्ष 2005 और 2010 में विधायक जी की पत्नी कुंती सिंह दो बार विधायक बनी और विधान सभा में झरिया वासियों का आवाज बनी। सिलसिला यहीं थमता नही है। वर्ष2010 में धनबाद नगर निगम का पहली बार चुनाव होता है। सूर्यदेव सिंह से विरासत में मिली राजनीति उनके घराना की राजनीतिक पहचान बन चुकी थी। सूर्यदेव सिंह के अनुज रामधीर सिंह की पत्नी इंदु देवी धनबाद की पहली मेयर बन गईं तो उनके भतीजा नीरज सिंह डिप्टी मेयर के पद पर चुने गए। इधर रामाधीर सिंह बलिया जिला परिषद का अध्यक्ष बन चुके थे। इसके बाद पिछले चुनाव में झरिया से सूर्यदेव सिंह के पुत्र संजीव सिंह विधायक चुने गए।

 

 

 

 

सूर्यदेव सिंह मजदूरों के बीच काफी लोकप्रिय थे। इसका वजह भी था, वह मजदूर हित की लड़ाई लड़ते रहा करते थे। मजदूरों की लड़ाई लड़ने के लिए उन्होंने “जनता मजदूर संघ” नामक श्रमिक संगठन का गठन किया। आज धनबाद कोयलांचल की मजदूर राजनीति में जनता मजदूर संघ सबसे शक्तिशाली मजदूर संगठन के रूप में खड़ा है। विधायक जी के परिजन आज भी जनता मजदूर संघ के प्लेटफॉर्म से मजदूर हित की लड़ाई लड़ने में पीछे नही हटते। इसका वजह शायद उन्हें विरासत में मिली “सेवा भावना” है।

 

 

 

 

“अनल ज्योति” ने स्व सूर्यदेव सिंह की भूली बिसरी यादों को ताजा करने का प्रयास मात्र किया है। सूर्यदेव सिंह की पूरी जीवनी को पन्नो में सिमट लेना भी इतना आसान नही है। सिंह मेंशन की एक और पहचान बन चुकी है। “दबंग घराने” की। लेकिन जानकार कहते हैं कि आम जनता, छोटे-मध्यम या बड़े व्यापारी को इस दबंग घराने से कोई परेशानी नही होती। हाँ, कोलियरी क्षेत्र में कोई इनका वर्चस्व तोड़ने का प्रयास करता है तो यह घराना दबंगई का प्रदर्शन करता है। यह लम्बी कहानी है- जिसे अनल ज्योति आपके सामने लाएगा——।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »