अपने “सूर्यदेव सिंह” की बहू “रागिनी” को वोट दें- पी एन सिंह

AJ डेस्क: धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह ने झरिया में शुक्रवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के टिकट पर आपके सूर्यदेव सिंह की बहू चुनाव लड़ रही है। आप स्व सूर्यदेव सिंह की बहू रागिनी सिंह को वोट दें।

 

 

सांसद ने कहा कि झरिया क्षेत्र में जहाँ देखो भाजपा ही भाजपा नजर आ रहा है। कांग्रेस का झंडा बिजली के पोल पर देखने को मिल रहा है घरों में नही। ऐसा लगता है कि जबरन झंडा लगाया गया है। झरिया के लोग दिल से भाजपा के संग हैं।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि सिंह मेंशन की पहचान आज भी स्व सूर्यदेव सिंह के कारण है। पहले भी झरिया विधान सभा की जनता अपने चहेते स्व सूर्यदेव सिंह को याद करते हुए उनकी धर्म पत्नी कुंती सिंह को दो बार और पुत्र संजीव सिंह को चुनाव जीता चुकी है। इस बार स्व सूर्यदेव सिंह की बहू भाजपा के टिकट पर आपके बीच आयी है। झरिया कोयलांचल की जनता जनप्रिय नेता की बहू को अपार समर्थन देते हुए जीत दिलाएगी, ऐसा उन्हें विश्वास है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »