टुंडी से विक्रम पांडे के लिए वोट माँगा, भोजपुरी में दिया भाषण मनोज तिवारी ने

AJ डेस्क: सांसद सह दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी आज एक चुनावी सभा को संबोधित करने धनबाद के तेतुलमारी स्थित निचितपुर टाउनशिप फुटबॉल मैदान पहुंचे थे। यहाँ उन्होंने न सिर्फ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए भाजपा प्रत्याशी विक्रम पाण्डेय के पक्ष में वोट मांगा, बल्कि अपने चिरपरिचित भोजपुरी स्टाइल में सब का मन भी मोह लिया।

 

 

हजारों की संख्या में आए इस जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने ज्यादातर अपना भाषण भोजपुरी में ही दिया। जिसे लोगों ने खासा पसंद किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सैकड़ो कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सब का साथ, सब का विकास की मंशा से काम करते है। यही वजह है कि उनकी हर योजना गरीबो और हर धर्म के लोगों के विकास से जुड़ा हुआ है। ऐसे में जरुरत है कि उनके हाथों को और मजबूत किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह लगातार देश के खिलाफ नफरत फैलाने वालों के खिलाफ काम कर रहे है। श्री तिवारी ने कहा, ‘मैं जहां से सांसद हूँ, वहां 40 प्रतिशत मुस्लिम समुदाय के लोग रहते है। लेकिन वही नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की जनता मुझे वोट देकर सांसद बनाती है।

 

 

 

 

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कभी झूठ की राजनीति नहीं करती है। वो जो कहती है, वो करती है। उन्होंने आगे कहा कि आगामी 2022 तक सबक्क घर और 2024 तक सबको जल देने का वादा भाजपा अपने समय पर पूरा करेगी। उन्होंने आगे कहा कि टुंडी विधानसभा से कई पार्टियों के विधायक रहे, जो मंत्री भी बने, लेकिन किसी ने भी इस क्षेत्र का विकास वैसा नहीं किया जैसा होना चाहिए था। लेकिन भाजपा ने पहली बार यहाँ से एक युवा जनप्रतिनिधि विकास पाण्डेय के रूप में आपकों दिया है। एक बार आप इनपे विश्वास करके देखें, आपका और आपकें क्षेत्र का विकास अवस्य होगा।

 

 

इससे पूर्व उन्होंने भोजपुरी स्टाइल में सभा और उसके आसपास मौजूद लोगों का अभिनन्दन कर सब का दिल जीत लिया। साथ ही उन्होंने जनता की मांग पर एक-दो अपने चर्चित भोजपुरी गाने भी गए। जिसे सुनने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »