भाजपा के “राज” को मिला ब्राह्मणों का आशीर्वाद, जन समर्थन देख गदगद हुए प्रत्याशी

AJ डेस्क: धनबाद विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा को जन सम्पर्क अभियान में लोगों का जिस तरह समर्थन मिल रहा है उससे प्रत्याशी गदगद हैं। दूसरी ओर आज सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण मंच ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की।

 

 

धनबाद के गांधी नगर में स्थानीय लोगों ने राज सिन्हा का जोरदार स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी ने आदर्श नगर, गणपति कोल बोर्ड, अशोक नगर, शास्त्री नगर, गोधर पेट्रोल पंप, सत्यनारायण मंदिर, पुराना बाजार, गांधी नगर, चौधरी चौक, थाना मोड़ पुटकी, प्रेम नगर, कृष्णा नगर, देवीपड़ा आदि क्षेत्रों का दौरा कर अपने लिए वोट माँगा।

 

 

 

 

पुराना बाजार सत्य नारायण मंदिर परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर सर्व भौम शाक द्वीपीय ब्राह्मण मंच ने वहां उपस्थित भाजपा के प्रत्याशी राज सिन्हा को विजय आशीर्वाद देते हुए चुनाव में उन्हें समर्थन देने की घोषणा की। मंच के अध्यक्ष बी बी पाठक, यशवंत मिश्रा, आनन्द पांडेय, अनिल पाठक आदि वहां उपस्थित थे।

 

 

 

 

थोक वस्त्र विक्रेता का समर्थन

धनबाद जिला थोक वस्त्र विक्रेता संघ के सदस्यों ने भाजपा का चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है। उमेश हेलीवाल ने बताया कि संघ के सदस्य भाजपा का झंडा लेकर पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसका कमान संघ के अध्यक्ष राजेश खंडेलवाल सम्भाले हुए हैं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »