मतदान के एन पहले कांग्रेस को झटका, स्व बी पी सिन्हा की बहू भाजपा में शामिल

AJ डेस्क: कोयलांचल के चर्चित मजदूर नेता स्वर्गीय बीपी सिन्हा की पुत्रवधू एवं धनबाद की चर्चित चिकित्सक डॉ उर्मिला सिन्हा तथा उनके पुत्र गौतम सिन्हा ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह तथा भाजपा धनबाद प्रत्याशी राज सिन्हा ने पार्टी का झंडा देकर डॉ उर्मिला सिन्हा को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

 

 

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद डॉ उर्मिला सिन्हा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी अपना वजूद खोती जा रही है और आजादी के समय जिस उद्देश्य के साथ कांग्रेस राजनीति कर रही थी, वह अब धीरे-धीरे लुप्त होता जा रहा है। ऐसे में भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि सभी एक साथ मिलकर काम करेंगे तथा देश को मजबूत बनाएँगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी का सिद्धांत बहुत ही अच्छी लगती है।

 

 

वहीं इस मौके पर भजापा प्रत्याशी राज सिन्हा ने कहा कि स्व.बीपी सिन्हा ने धनबाद को सवारने और राजनीति पार्टीयो को निखारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस देश के लिए लड़ रहा था, लेकिन अब कांग्रेस विदेशी ताकतों के सामने घुटने टेक चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की अलगाव वादी नीति है।

 

 

बता दें कि डॉ उर्मिला सिन्हा का पूरा परिवार शुरू से ही कांग्रेस से जुड़ा रहा। वर्तमान में उनके पुत्र वैभव सिन्हा भी कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। ऐसे में डॉ उर्मिला सिन्हा का भाजपा में आना कोयलांचल की राजनीति को एक नया संकेत दे रहा है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »