वि स चुनाव का आखिरी चरण: संथाल के 16 सीटों पर वोटिंग शुरू

AJ डेस्क: झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवे और आखिरी चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। इस चरण में 16 सीटों के लिए मतदान चल रहा है। जिसमें 237 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन सभी सीटों के लिए कुल 5,389 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी क्षेत्रों को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का गढ़ माना जाता है। अंतिम चरण में 40,05,287 मतदाता अपने मतअधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके बाद 23 दिसंबर को मतगणना होगी।

 

 

मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ है। दोपहर तीन बजे तक नक्सल प्रभावित क्षत्रों में मतदान होगा। इसमें “बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और शिकारीपाड़ा शामिल हैं।” जबकि अन्य 11 सीटों ”राजमहल, पाकुड़, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महागामा में सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।”

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »