गुजरात: उपद्रवियों ने पुलिस को घेर लिया और जमकर की पत्थर बाजी, 19 जख्मी (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: नागरिक संशोधन कानून के विरोध की आग देश के तमाम हिस्से में फैल गई है,क्या दिल्ली क्या लखनऊ क्या बंगाल और क्या साउथ सभी जगह इसको लेकर तीव्र विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। गुजरात राज्य के भी कुछ जिलों में भी प्रदर्शन हुए हैं वहीं अहमदाबाद से ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं जिन्हें देखकर आप दहल जायेंगे।

 

 

अहमदाबाद के शाह आलम इलाके में पुलिस वालों को पत्थरों से पीटते हुए वीडियो सामने आया है जिसमें साफ दिख रहा है कि कुछ पुलिस वालों को घेरकर कितनी बेदर्दी से उनपर पत्थर बरसाये जा रहे हैं।

 

देखें वीडियो-

 

 

वीडियो में साफ दिख रहा है कि ये पुलिस वाले पत्थरबाजी से बचने के लिए कोशिश कर रहे हैं लेकिन भीड़ उनपर निर्दयता से पत्थर बरसाती रहती है और वो बचने की नाकाम कोशिश करते दिख रहे हैं।

 

 

वहीं इस मामले पर अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर आशीष भाटिया ने कहा, 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है और अलग अलग लोगों पर एफआईआर दर्ज की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य हिंसक लोगों की पहचान की जा रही है इस बर्बर घटना में 19 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

 

 

इससे पहले नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ लखनऊ में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है और उपद्रवियों ने बेहद उत्पात मचाया है। कुछ निजी समाचार चैनलों और चार पहिया वाहनों एवं मीडिया कर्मियों के अन्य वाहनों को निशाना बनाया गया।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »