संथाल के 16 सीटों पर मतदान के साथ सूबे में वोटिंग सम्पन्न, 23 को होगा काउंटिंग

AJ डेस्क: 81 सीटों वाले झारखंड में 5 चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो गई है। शुक्रवार को 5वें और अंतिम चरण के लिए वोटिंग हुई। आखिरी चरण में 16 सीटों पर मतदान हुआ। नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे। कुल मिलाकर झारखंड में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।

 

 

शुक्रवार को 16 सीटों पर दोपहर 5 बजे तक 70.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वोटिंग को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। नक्सल प्रभावित लिट्टीपाड़ा और शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्रों में जमकर मतदान हुआ।

 

 

राज्य के कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने सारठ विधानसभा क्षेत्र के सहरजोरी में मतदान केंद्र संख्या-146 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसके बाद उन्होंने दावा किया कि इस बार का चुनाव एकतरफा हुआ है और बीजेपी की जीत सुनिश्चित है। दुमका में मंत्री लुईस मरांडी ने बड़तल्ली में बूथ संख्या-71 पर मतदान किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि इस बार का चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा गया है। पाकुड़ के आहुतग्राम में बूथ संख्या- 52 पर कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने पूरा परिवार के साथ मतदान किया। जिसके बाद उन्होंने दावा किया कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनेगी। और चुनाव में बेरोजगारी, गरीबी, किसानों की बदहाली, भुखमरी और NRC का मुद्दा हावी रहा।

 

 

आज पांचवे व अंतिम चरण में संथालपरगना के 6 जिलों में शाम 5 बजे तक जिलावार मतदान का प्रतिशत (लगभग) निम्न है-

साहेबगंज- 69.43%
पाकुड़-74.07%
दुमका-67.03%
जामताड़ा-76.22%
देवघर-75.97%
गोड्डा-68.43%

 

 

16 विधानसभा क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत (लगभग) निम्न रहा-

1-राजमहल-67.23%
2-बोरियो-71.58%
3-बरहेट-70.07%
4-लिट्टीपाड़ा-70.01%
5-पाकुड़-76.10%
6-महेशपुर-74.81%
7-शिकारीपाडा-72.50%
8-नाला-78.01%
9-जामताड़ा-74.77%
10-दुमका-59.73%
11-जामा-65.27%
12-जरमुंडी-71.53%
13-सारठ-75.97%
14-पोडैयाहाट-69.61%
15-गोड्डा-68.54%
16-महगामा-67.23%

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »