“बिहार बंद” राजद समर्थक सड़कों पर कर रहे आगजनी, ट्रेनें रोकी गयीं

AJ डेस्क: नागरिकता कानून के विरोध में आज राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार बंद बुलाया है। सुबह से ही आरजेडी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हैं। जगह जगह आगजनी की जा रही है और ट्रैफिक रोका जा रहा है। हाजीपुर पटना के बीच में गांधी सेतु पर आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया है जिस कारण उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार के बीच आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। बंद समर्थकों ने हाजीपुर-मुज्जफ्फरपुर एमएच 22 को भगवानपुर में बंद करा दिया है।

 

 

आरजेडी कार्यकर्ताओ ने भैसों पर बैठकर हाईवे को जाम किया है। वहीं दरभंगा के गंज चौक पर हजारों आरजेडी कार्यकर्ता जुटे हैं और आगजनी कर रहे हैं जिससे दरभंगा कुशेश्वरस्थान रोड जाम हो गई है। सैकडों गाड़ियां जाम में फंसी हुई है।

 

 

 

 

दरभंगा के अलावा जहानाबाद, वैशाली, फारबीसगंज समेत कई जिलों में आरजेडी का प्रदर्शन शुरू हो गया हैं। राजधानी पटना में फिलहाल शांति है। पटना रेलवे स्टेशन पर किसी को प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी गई है। जाहानाबाद में रेलवे ट्रैक पर आगजनी की गई तो अररिया में प्रदर्शनकारियों ने रेल रोक दिया।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »