जे एम एम vs बी जे पी: हेमंत ने कहा- महागठबन्धन की सरकार तो डॉ लुईस ने 65 पार दोहराया

AJ डेस्क: झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2019 के पांचों चरणों के मतदान समाप्त हो चुका। अब 23 दिसंबर को मतों की गणना होनी है। लेकिन चुनाव परिणाम से पूर्व ही झारखण्ड के दो प्रमुख दल भाजपा और जेएमएम अपनी अपनी जीत को लेकर अलग अलग दावे पेश करने लगे है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जहां चुनाव परिणाम पूर्व अलग-अलग मीडिया घरानों द्वारा जारी एक्जिट पोल के दम पर अपनी जीत सुनिश्चित मान रही है, तो वहीं भाजपा अपने 5 साल के कार्य के बल बूते चुनाव परिणाम अपने पक्ष में आता देख रही है।

 

 

झारखण्ड के पूर्व सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष सह दुमका से पार्टी के प्रत्याशी हेमंत सोरेन ने ईवीएम मशीन को लेकर पूर्व में उठते सवालों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत पर जोर दिया है। श्री सोरेन ने कहा, ‘झारखण्ड में विधानसभा चुनाव ईवीएम मशीन से हुआ है। अब जो भी परिणाम होगा हम उसके साथ है, लेकिन हमारा कहना है कि ईवीएम मशीन पर हमेशा सवाल उठता रहा है। इसपर गंभीर विचार करने की जरूरत है।’ श्री सोरेन शनिवार को दुमका स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में बनाये गए स्ट्रांग रूम का जायजा लेने पहुँचे थे। 23 दिसम्बर को इसी कॉलेज परिसर में मतगणना होना है।

 

 

हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में महागठबंधन की ही सरकार बनेगी। एग्जिट पोल को लेकर किये गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मेरी आवाज नही बल्कि जनता की आवाज है। हम पूरी सकारात्मक सोच के साथ जनता के बीच गए थे और लोगों के बीच अपनी बातों और मुद्दों को रखा। उन्होंने कहा कि हमारे मौजूदा शासक और शासन के खिलाफ जो आक्रोश है, उसे हमने आंखों से देखा है। ग्रामीणों और नौजवानों की तकलीफों को महसूस किया है। महिलाओं के प्रति अत्याचार लगातार हो रही है, मानो यह अत्याचार एक्सीलेटर की तरह बढ़ाया जा रहा है। 5 वर्षो में व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है।

 

 

बीजेपी के 65 पार के दावों पर उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों (बीजेपी और जेएमएम) को इंतजार करना चाहिए। जो लोग वास्तविकता को दिखाने का प्रयास कर रहे है उसे समझने का प्रयास करना चाहिए।

 

 

इधर दुमका विधानसभा क्षेत्र से ही भाजपा की उम्मीदवार और सरकार में समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मराण्डी ने दावा किया है कि झारखण्ड में बीजेपी जिस मुस्तैदी के साथ चुनाव लड़ी थी, उसपर आज भी पार्टी का स्टैंड कायम है और झारखंड में बीजेपी के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी। डॉ श्रीमती मरांडी ने एग्जिट पोल पर किये गए सवाल पर कहा कि एग्जिट पोल के क्या सोर्स है उन्हें नही पता, लेकिन बीजेपी ने जो 65 पार का नारा दिया है उस आंकड़े तक पार्टी पहुँच रही है।

 

 

विधानसभा चुनाव 2014 में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें हराकर मौजूदा सरकार में मंत्री बनी डॉ. लुईस मरांडी भी शनिवार को दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम का जायजा लेने पहुँची थी। डॉ. लुईस मरांडी विधानसभा चुनाव 2019 में झारखड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरी है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »