झरिया के भगतडीह में साइबर क्राइम गिरोह का खुलासा, दर्जनों हिरासत में, चल रही जाँच

AJ डेस्क: खबर मिल रही है कि धनबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक साइबर क्राइम गिरोह का उद्भेदन किया है। पुलिस ने देर रात झरिया स्थित भगतडीह ऐना इस्लामपुर इलाके में छापेमारी कर गिरोह से जुड़े करीब दो दर्जन सी अधिक लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह विदेशी नागरिकों से ठगी किया करता था।

 

 

मिल रही सूचनाओं कि माने तो कल देर रात लगभग 2 बजे धनबाद के कई थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से भगतडीह ऐना इस्लामपुर में छापा मारा। पुलिस ने यहाँ से मासस नेता रुस्तम अंसारी के पुत्र सहित दो दर्जन से भी अधिक लोगों को हिरासत में लेकर धनसार थाना चली आई। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने उस जगह भी छापा मारा जहां से यह गिरोह अपने साइबर क्राइम को अंजाम दे रहा था।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि पुलिस ने यहां से कंप्यूटर और चार पहिया वाहन जब्त कर थाने ले आई है। जानकारी के अनुसार यह गिरोह यहाँ से एक फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था। यहाँ से इस गिरोह के सदस्य विदेशी नागरिकों को टारगेट कर उन्हें अपने झांसे में लेते थे और फिर उन विदेशियों से ठगी कर अंडरग्राउंड हो जाया करते थे। जानकारी के अनुसार पूरे मामले की पुलिस गहनता से जाँच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की पुष्टि नहीं की है।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »