भारत रत्न “अटल जी” को कोयलांचल में भी याद किया गया

AJ डेस्क: भाजपा विधायक राज सिन्हा ने आज अपने आवासीय कार्यालय में तो भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने झरिया के चार नम्बर टैक्सी स्टैंड में पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न श्रद्देय अटल बिहारी बाजपेयी के जयंती पर उन्हें याद किया।

 

 

इस मौके पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि आदरणीय अटल जी एक प्रखर वक्ता, युग दृष्टा, अभिजात देश भक्त, एवम अद्भुत शब्द शिल्पी थे। उनका प्रमाणिकता और प्रतिबद्धता से परिपूरित व्यक्तित्व हम सभी भारतीयों को कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनाने के लिए प्रेरित करता है।

 

 

 

 

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय त्रिवेदी ने कहा कि अटल जी कहते थे कि जीवन को टुकड़ों में नही देखा जा सकता, उसको समग्रता में देखना होगा। यही बात सरकार के लिए भी सत्य है, सुशासन के लिए भी सत्य है। वहीं झरिया के चार नम्बर टैक्सी स्टैंड में आयोजित एक समारोह में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के तस्वीर पर फूल माला चढ़ाने के पश्चात उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमे उनसे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »