सत्ता बदला, हालात बदले: रघुवर दास के खिलाफ अजा एवम अजजा के तहत केस दर्ज

AJ डेस्क: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता और सूबे के भावी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिखित शिकायत पर मिहिजाम थाना में कार्यकारी मुख्यमंत्री रघुवर दास के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हो गया है।

 

 

चुनाव प्रचार के दौरान झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमन्त सोरेन और उनके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान दिया था। इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन ने 19 दिसम्बर को दुमका के एस टी/एस सी मुफ्फसिल थाना में भाजपा नेता रघुवर दास के खिलाफ लिखित शिकायत दिया था। चूँकि यह घटना मिहिजाम थाना क्षेत्र की थी। इसलिए हेमन्त सोरेन का आवेदन मिहिजाम थाना में भेज दिया गया। मिहिजाम पुलिस ने 25 दिसम्बर को रघुवर दास के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए मामले की जाँच शुरू करा दिया है।

 

 

 

 

राज्य में सम्पन्न हुए विधान सभा चुनाव के बाद यहाँ का राजनीतिक परिदृश्य बदल गया है। भाजपा सत्ता से दूर जा चुकी है तो महागठबन्धन का नेतृत्व करते हुए हेमन्त सोरेन सत्ता पर काबिज होने जा रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के रघुवर दास शिबू सोरेन परिवार पर लगातार हमला बोले हुए थे। सत्ता उल्टफेर के बाद रघुवर दास के विरुद्ध मिहिजाम थाना में केस दर्ज होने की घटना को यहां के राजनीतिक गलियारे में “चुनाव पश्चात होने वाले राजनीतिक बदला की कार्रवाई” के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »