भाजपा नेत्री रागिनी ने बढ़ाई सक्रियता, किया पाइप लाइन का निरीक्षण, बांटा कम्बल

AJ डेस्क: विधान सभा चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने आज अपने कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है।रागिनी सिंह ने गरीबों के बीच कम्बल बांटा ही,जामाडोबा पाइप लाइन में हुए कार्य का भी भौतिक निरीक्षण किया।

 

 

झरिया से निर्वतमान विधायक संजीव सिंह ने अपने कार्यकाल में जल संकट दूर करने के लिए विधायक फंड से झमाडा को 18 लाख रूपये दिए थे।विधायक फंड से हुए मरम्मत कार्य के बाद ही झरिया में जलापूर्ति शुरू हो पाई थी।भाजपा नेता संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह ने आज अपने समर्थकों के साथ कार्य स्थल पर जाकर मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया।रागिनी सिंह ने कहा कि चुनाव में जीत हार होता है।वह झरिया विधान सभा क्षेत्र के लोगो की सेवा के लिए सदैव ततपर रहेंगी।

 

 

 

 

हाड़ कंपा देने वाली ठंढ में आज रागिनी सिंह ने झरिया के चौथाई कुल्ही,बाउरी पट्टी,हरि मंदिर क्षेत्र में जरूरतमन्दों के बीच जाकर कम्बल वितरण किया।इस मौके पर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि हमारी निष्ठां और प्रतिबद्धता झरिया वासियों के प्रति है।मैं परिणाम की चिंता किये बगैर उनके हर सुख दुख में खड़ा रहूंगी।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »