सूबे के पूर्व मंत्री रणधीर का बोल- “मार के बदले मार”, सुनें और भी अमर्यादित बोल (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: झारखण्ड के पूर्व मंत्री व सारठ विधानसभा से भाजपा के विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपकों उनकी दबंगई और भाषा शैली का अंदाज आसानी से लग जाएगा। दरअसल विधायक जी के इस बयान ने देश के अब तक के सारे विवादित बयानों के रिकॉर्ड को चूर-चूर कर दिया है। यह वीडियो उनकी जीत के बाद का है। इस वीडियो में वह अपने क्षेत्र में अपने वाहन के ऊपर खड़े होकर अपने समर्थकों से बात करते नजर आ रहे है। या यूँ कहे की वह अपने विवादित बयानों से उन्हें उकसाते नजर आ रहे है।

 

 

इस वीडियो में विधायक रणधीर सिंह कहते नजर आ रहे, ’72 साल बाद सारठ में आप लोगों ने कमल खिलाया है। भाजपा जैसे घोड़े पर रणधीर सिंह जैसा घुड़सवार बैठा और जीत, जीता ही नहीं, 29 हजार से भी ज्यादा वोटो से जीता। कुछ तथाकथित लोगों ने फतवा जारी कर मुझे वोट न देने को कहा था। हरा लिया, हरा लिया क्या? उनका सब फतवा…….ढुक गया। परसनी में जो घटना घटी है पुलिस तो उनपर कार्रवाई करेगी ही, लेकिन जो हमारे लोगों को मारा गया है, मार का बदला मार होना चाहिए। उनके लोग जहां मिले उन्हें वही मारो। छोड़ो मत। जो ऊँगली दिखाए उसकी ऊँगली खिंच लो। ठीक है…….।’

 

देखें वीडियो-

 

 

 

उनके इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीति भूचाल आ सकता है। वैसे रणधीर सिंह के द्वारा ऐसा बयान दिया जाना कोई पहली घटना नहीं है। मंत्री रहते हुए भी उनपर ऐसे कई आरोप लगते रहे है। जो पार्टी के लिए शर्मिन्दगी का कारण बना है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »