उम्र कैद के कैदी ने अस्पताल के शौचालय में की आत्म हत्या

AJ डेस्क: दुमका मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के कैदी वार्ड के शौचालय में आज एक आजीवन सजायाफ्ता कैदी ने फंदे से झूल कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। मृत कैदी एनीमिया और किडनी रोग से ग्रसित था और वो यहाँ अपना इलाज करवा रहा था।

 

 

जानकारी के अनुसार मृतक सुलेमान मरांडी पाकुड़ जिला के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित पिपरा गांव का रहने वाला था। वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और दो साल पूर्व ही दुमका सेन्ट्रल जेल से यहाँ शिफ्ट किया गया था। बताया जा रहा है कि अस्पताल के कैदी वार्ड में अपना इलाज करवा रहे सुलेमान मरांडी रोज की तरह आज भी शौचालय के लिए अस्पताल के गुसलखाने में गया था। लेकिन काफी समय से तक गुसलखाने से बाहर नहीं आने पर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने जब गुसलखाने का दरवाजा तोड़ा तो सुलेमान मरांडी हथकड़ी में लगे रस्सी से बने फांसी से झूल रहा था। उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »