शपथ ग्रहण समारोह पर तंज: चिट फंड, चारा घोटाला, 2G और कोयला घोटाला का जमावड़ा: मंत्री

AJ डेस्क: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह पर तंज कसा है। तंज कसते हुए वरिष्ठ बीजेपी नेता ने ट्वीट किया, “झारखण्ड में हुए आज शपथ ग्रहण समारोह में पूरब से चिट फंड पंहुचा था, तो दक्षिण से 2G वहीं उत्तर से चारा घोटाला तो मध्य से नेशनल हेराल्ड और रही-सही कसर मुख्यमंत्री जी के पिता जी के कोयला घोटाला ने पूरी कर दी।”

 

 

दरअसल रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। इस दौरान विपक्षी दलों के तमाम नेता झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे थे। मालूम हो कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के समर्थन से ही हेमंत सोरेन सत्ता में काबिज हुए हैं। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में तमाम विपक्षी दल के नेता इकट्ठे हुए थे। जानकारों के मुताबिक विपक्षी दलों का ये जमावड़ा केंद्र सरकार में काबिज बीजेपी के लिए चेतावनी है।

 

 

 

 

ऐसे में मंगल पांडेय ने हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण को लक्षित करते हुए तमाम विपक्षी नेताओं पर हमला बोला। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में RJD नेता तेजस्वी यादव, डीएमके के स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हेमंत सोरेन के पिता सिबू सोरेन और कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हुए थे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »