“उम्मीद से परे” रहा झरिया का चुनाव परिणाम, विस्थापन पर भ्रान्ति फ़ैलाने में सफल रहे विरोधी- सांसद

AJ डेस्क: कोयलांचल के राजनीतिक चाणक्य सांसद पशुपति नाथ सिंह मानते हैं कि झरिया विधान सभा का चुनाव परिणाम उम्मीद से परे आया। विरोधियों ने विस्थापन के मुद्दे पर भ्रांतियां फैलाकर चुनाव को प्रभावित किया। सांसद श्री सिंह ने कहा कि झरिया के विस्थापन की कोई योजना है ही नहीं। भविष्य में यदि कोई निर्णय होगा भी तो झरिया वासियों को विश्वास में लेकर ही योजना बन सकती है, जोर जबरदस्ती से विस्थापन का काम हो ही नही सकता।

 

 

उन्होंने कहा कि झरिया के विस्थापन योजना पर 32 हजार करोड़ रूपये खर्च होंगे। बीसीसीएल के पास अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन देने का पैसा नही है तो फिर विस्थापन के लिए 32 हजार करोड़ रूपये कहाँ से आएंगे।

 

 

सांसद पी एन सिंह ने कहा कि बीसीसीएल के पास अभी भी ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां प्रचुर मात्रा में कोयला भी है और वहां विस्थापन की समस्या भी नही है। इसके बावजूद कम्पनी नये जगहों पर उत्पादन शुरू नही कर पा रहा तो फिर झरिया के विस्थापन की बात कहां से उठ रही है।

 

 

सांसद श्री सिंह ने कहा कि चुनाव के वक्त विरोधियों ने विस्थापन की भ्रान्ति फैला कर मतदाताओं के एक बड़े वर्ग को प्रभावित करने में सफलता पा ली। जिसने उम्मीद से परे चुनाव परिणाम दिखा दिया।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »