कोयला खनन क्षेत्र में “भाजपा” के प्रति उत्साह नहीं, असर चुनाव नतीजा पर पड़ा- पी एन सिंह

AJ डेस्क: हाल ही में सम्पन्न हुए झारखण्ड विधान सभा 2019 चुनाव के परिणाम की समीक्षा सभी राजनीतिज्ञ कर रहे हैं। धनबाद के सांसद, राजनीति के “चाणक्य” पशु पति नाथ सिंह ने कहा कि कोयला खनन क्षेत्र के वोटरों में इस बार भाजपा के प्रति झुकाव, उत्साह नजर नही आया।

 

 

“अनल ज्योति” से बात करते हुए सांसद श्री सिंह ने कहा कि कोल इंडिया खासकर बीसीसीएल की अंदरूनी हालात से कोयला मजदूर नाखुश नजर आ रहे हैं। बीसीसीएल की आर्थिक स्थिति भी ठीक नही है। यह भी मजदूरों के नाराजगी का एक वजह है। चुनाव के वक्त ही “संडे कटौती” की बात उठाकर कम्पनी ने मजदूरों को भड़काने का काम किया। चूँकि केंद्र में भाजपा की सरकार है तो मजदूरों का भाजपा के प्रति नाराजगी का वजह समझा जा सकता है। धनबाद विधान सभा क्षेत्र के भूली टाउन शीप से भाजपा को तगड़ा लीड मिला करता था। इस बार वैसा नही हुआ।

 

 

सांसद पी एन सिंह ने कहा कि भूली में गैर बीसीसीएल कर्मी भी हैं। जिन्होंने भाजपा को समर्थन दिया, तब जाकर भाजपा वहां छोटे से अंतर का लीड ले पाया। श्री सिंह ने कहा कि धनबाद की बात करें या झरिया और बाघमारा कोयलांचल की कोयला कर्मियों का भाजपा के प्रति उत्साह कम नजर आया। हालाँकि उन्होंने इस समीक्षा को अंतिम नही बताते हुए कहा कि अभी गहराई में जाकर समीक्षा की जा रही है।

 

 

धनबाद ही नही झारखण्ड में जहाँ जहाँ कोयला खनन क्षेत्र हैं। वहां की समीक्षा की जाए तो शायद सभी जगह एक जैसे परिणाम मिलने के हालात नजर आएंगे।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »