650 क्या एक भी घर नहीं हटेगा, हर घर में मेरा परिवार- रागिनी सिंह

AJ डेस्क: बीसीसीएल के सुदामडीह मेन कॉलोनी चिप हाउस पहुंच कर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि प्रबन्धन 650 की बात छोड़े, मेरे रहते एक भी घर खाली नही होगा। साथ ही रागिनी सिंह ने कहा कि उनके रहते कोई भी गरीब परिवार ठंड में नहीं ठिठुरेगा।

 

 

यहां बता दें कि बीसीसीएल प्रबन्धन ने 650 आवास खाली कराने का नोटिस जारी किया है। इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा नेत्री रागिनी सिंह पीड़ित परिवारों के बीच पहुंच गईं। उन्होंने प्रबन्धन से भी इस मुद्दे पर वार्ता की। रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया विधान सभा क्षेत्र का हर घर उनका घर परिवार है। वह अपने परिवार को उजड़ने नही देंगी।

 

 

 

 

इसके बाद रागिनी सिंह भालगोरा जाकर गरीबो, जरूरतमन्दों के बीच कम्बल वितरण किया। उन्होंने कई लोगों से सम्पर्क कर उनसे उनका हाल चाल भी पूछा और कहा कि कभी मेरी जरूरत पड़े तो बेहिचक बताएंगे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »