मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी नियुक्त हुए गोपाल जी तिवारी
AJ डेस्क: झारखण्ड के नये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यालय एवम व्यवस्था दुरुस्त किया जाने लगा है या यूँ भी कहा जा सकता है कि मुख्यमंत्री के पसन्द की टीम बनने लगी है ताकि वह अपने पसन्द से खुलकर काम कर सकें। इसी क्रम में सुनील कुमार वर्णवाल को हटाया भी गया था।
पलामू प्रमंडल मेदिनी नगर में उप निदेशक, पंचायती राज में पदस्थापित गोपाल जी तिवारी को आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का विशेष कार्य पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। यही नही श्री तिवारी को पथ निर्माण विभाग, झारखण्ड का संयुक्त सचिव पद की भी जिम्मेवारी दी गयी है। यहां बता दें कि रघुवर सरकार में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रहे सुनील कुमार वर्णवाल का भी तबादला कर दिया गया था।
देखें पत्र-

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
