साहेबगंज: तेंदुआ का ग्रामीणों पर हमला, कई जख्मी, गांव में दहशत

AJ डेस्क: साहेबगंज जिले के पतना प्रखंड स्थित मोहलीटोला गांव में आदमकद एक नर-भक्षी तेंदुआ घुस गया। तेंदुआ को देखकर गांव वालों में हलचल मच गयी। खुद को बचाने के लिए गांव वाले इधर उधर भागने लगे। तेंदुआभागते लोगों पर हमला कर रहा था। जिससे कई लोग लहूलुहान हो ऊपर वाले से जान की दुआ मांग रहे थे। तेंदुआ के कारण गांव के लोगों में दहशत फैल गया था। यह घटना आज सुबह की है।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज सुबह यह तेंदुआ कही से आया और अचानक गांव में घुस गया और एकघर में घुस कर छिप गया। आज सुबह जब घरवालों की नींद खुली तो घर में तेंदुआ को देखकर उनलोगों के होश उड़ गये। बाद में ग्रामीणों ने वन विभाग एवं रांगा थाना को खबर किया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

 

 

डीएफओ विकास पालीवाल ने कहा है कि यह तेंदुआ शायद बंगाल के जंगल से भटकर यहां आ गया है। बाहर से टीम को बुलाया गया है जल्द ही तेंदुआ को पकड़ लिया जायेगा।

 

 

बता दें कि इससे पहले भी बरहरवा प्रखंड के आगलोई गांव में एक तेंदुआ घुस आया था। जिसको काफी मस्सकत के बाद वन विभाग ने पकड़ा था। फिलहाल इस तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग रेस्क्यू टीम के पहुचने का इंतजार कर रही है।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »