दिल्ली में फिर लगी भीषण आग, कई कर्मी फंसे, एक महीने में पांचवी बड़ी घटना

AJ डेस्क: दिल्‍ली के पीरागढ़ी स्थित एक फैक्‍ट्री में भयंकर आग लग गई है। राहत और बचाव अभियान के दौरान धमाके हुए जिससे बिल्डिंग का एक हिस्‍सा ढह गया। फिलहाल पुलिस और दमकल की 35 गाड़‍ियां मौके पर हैं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।

 

 

फैक्‍ट्री के भीतर कर्मचारियों के अलावा कई दमकल के कई कर्मी भी फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि आग सुबह साढ़े चार बजे के आसपास लगी।

 

 

दिल्‍ली में पिछले एक महीने के भीतर आग लगने की ये पांचवीं बड़ी घटना है। 8 दिसंबर को दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में 43 लोगों की मौत हो गई थी। नरेला स्थित फुटवियर फैक्‍ट्री में लगी आग के बाद सिलेंडर ब्‍लास्‍ट की घटना सामने आई थी। फिर मुंडका स्थित लकड़ी के एक गोदाम में आग लग गई। इसके बाद किराड़ी के एक घर में आग लगी।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »