शहीद बजरंग के अंतिम संस्कार होने के पहले ही पत्नी ने मौत को गले लगाया

AJ डेस्क: पूरा देश जिसकी शहादत पर फक्र कर रहा था, जिसकी अंतिम विदाई के लिए सेना से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की फ़ौज जमी थी, जिसकी शहीदी पर पूरा गांव आंसू बहा रहा था। उसी की पत्नी उस दौरान अपनी ही मौत के षड्यंत्र रच रही थी। जी हां, मामला झारखंड की राजधानी रांची का है। यहाँ सेना के एक जवान की मौत के बाद उसकी पत्नी ने भी मौत को गले लगा लिया है। घटना आज सुबह करीब पांच बजे की है।

 

 

चान्हो थाना क्षेत्र के बहेराटोली निवासी सेना के जवान 29 वर्षीय बजरंग भगत की मौत के बाद गुरुवार सुबह उनकी पत्नी मनीत उरांव ने भी कुएं में छलांग लगाकर अपनी इहलिला समाप्त कर ली। 29 दिसंबर को बजरंग की मौत के बाद एक जनवरी की देर शाम शव को यहां लाया गया था। आज बजरंग का अंतिम संस्कार किया जाना था, लेकिन उससे पहले उनकी पत्नी ने भी जान दे दी। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

 

शहीद बजरंग भगत का फाइल फोटो

 

 

ग्रामीणों के कि माने तो 2012 में भारतीय सेना में शामिल हुए बजरंग की शादी दो साल पहले ही मनीता से हुई थी। मनीता रातू की रहनेवाली थी। उधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मनीता के परिजनों ने बजरंग की बहन और उसके पति बिस्वा उरांव पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों का कहना है कि बच्चा नहीं होने पर बजरंग की पत्नी मनीता उरांव को उसकी ननद ताना देते रहती थी। जिससे तंग आकर उसने जान दी है। बजरंग भगत के पिता का निधन पहले ही हो चुका है। पांच बहनों की शादी हो चुकी है। घर में उनकी बूढी मां है।

 

 

 

मृत मनीता उरांव का फाइल फोटो

 

 

बजरंग भगत रेजिमेंटल सेंटर नागपुर महाराष्ट्र के यूनिट 17 में गार्ड के पद पर पदस्थापित थे। करीब तीन माह पहले उनकी पोस्टिंग जम्मू में हुई थी। परिजनों ने कहा कि 29 दिसम्बर की रात करीब 10 बजे बजरंग के मोबाइल पर बात उससे हुई थी और सुबह आठ बजे अचानक फोन पर सूचना मिला कि बजरंग अब इस दुनिया में नहीं रहा।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »