जमशेदपुर: बंद पड़े “केबल कम्पनी” के ऑफिस में लगी आग, चर्चाओं का बाजार गर्म (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: चर्चित केबुल कंपनी (इंकैब इंडस्टीज) के जमशेदपुर स्थित कार्यालय में आज दोपहर भीषण आग लग गई। इस आग से न सिर्फ कार्यालय में रखे फर्नीचर जल गए है, बल्कि यहाँ रखे कई महत्वपूर्ण कागजात भी राख हो गए है। वहीं इस आग पर लोग कई सवाल भी खड़े कर रहे है। लोगों कि माने तो जानबूझ कर कंपनी के घोटाले पर पर्दा डालने के लिए इस आग को लगाया गया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

 

 

महज एक साल के भीतर एक या दो बार नहीं, बल्कि तीन-तीन बार इस बंद पड़ी केबुल कंपनी के कार्यलय में आग लगी। सबसे चौकाने वाली बात तो यह है कि इस कार्यलय में न तो बिजली का कनेक्शन है और न ही कोई सुरक्षा गार्ड, तो फिर इस कार्यलय में बार-बार आग कैसे लग रही है? यह सवाल जरूर शक पैदा करने वाला है। स्थानीय लोगों कि माने तो शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में स्थित केबुल कंपनी के इस बंद पड़े कार्यालय में कई ऐसे कागजात रखे है जिसमें कंपनियों के तमाम कर्मचारियों बकाए भुगतान का लेखा-जोखा है। कंपनी उन गरीब कर्मचारियों के गाढ़ी कमाई को हड़पना चाहती है इसी वजह से इस कार्यालय में बार-बार आग लगा उन कागजातों को जलाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

देखें वीडियो-

 

 

बता दें कि केबल कंपनी के दफ्तर में गुरुवार दोपहर आग लग गई। काफी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के बाद उठ रही लपटों पर राहगीरों की नजर पड़ी। लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग और टाटा स्‍टील की दमकल गाडि़यां मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। काफी मशक्कत और कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया गया।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »