बाहरी को ही मिलेगी नागरिकता, तथ्य छिपाने वाले होंगे दंडित: अर्जुन मुंडा
AJ डेस्क: ‘जो व्यक्ति खुद यह मानता है कि वह बाहरी है, उसे ही नागरिकता कानून के तहत नागरिकता दी जाएगी। जो व्यक्ति इस तथ्य को छिपाना चाहता है, उस पर कार्रवाई होगी।’ यह बातें रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कही। वह रांची स्थित अपने सरकारी आवास पर आज प्रेस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने झारखण्ड विधानसभा चुनाव, नागरिकता कानून और NRC समेत अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर पत्रकारों से बातचीत की।
झारखण्ड विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे अर्जुन मुंडा ने कहा, ‘अपेक्षा होती है कि काम के आधार पर पार्टी को वोट मिले। ऐसा नहीं हुआ। इस पर पार्टी फोरम पर बात होगी। पार्टी इस हार की समीक्षा करेगी।’
उन्होंने नागरिकता कानून और NRC पर बात करते हुए कहा, ‘इस पर जिन लोगों को संदेह है या जो लोग संदेह जता रहे हैं, वे पूरी जानकारी रखें। रांची में भी ऐसे बहुत से लोग हैं, जो बाहरी हैं। जो लोग संकटों से पीछा छुड़ाकर भारत में आये हैं। उन्हें इस कानून का लाभ मिलेगा। इसे एनपीआर से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।’ अर्जुन मुंडा ने कहा, ‘एनआरसी भारत के भविष्य के लिए अच्छी पहल है। CAA के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अलग-अलग सुझाव दिये हैं। एनपीआर के साथ सीएए और एनआरसी को जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है।’
अर्जुन मुंडा ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र में स्थित झारखंड राज्य के लिए लड़ाई लड़ने वाले जयपाल सिंह मुंडा के गांव को वह आदर्श गांव बनाना चाहते हैं। इस योजना के तहत जयपाल सिंह के गांव में शुक्रवार यानि 3 जनवरी, 2020 को मरांग गोमके की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
