CM पहुंचे रजरप्पा, माँ छिन्नमस्तिका की पूजा कर राज्य की खुश हाली की विनती की

AJ डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपरिवार आज मां छिन्नमस्तिका के रजरप्पा मंदिर पहुंचे। रजरप्पा पहुंच सर्वप्रथम उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनों के अभिवादन को स्वीकार किया और उसके बाद भैरवी नदी के किनारे सरना स्थल पहुंच पूजा अर्चना की।

 

 

सरना स्थल पर पूजा अर्चना के पश्चात हेमंत सोरेन अपने पिता शिवु सोरेन, मां रुपी सोरेन, पत्नी और बच्चों के साथ मां छिन्नमस्तिका के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने माँ छिन्नमस्तिका की विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद वो शिवालय पहुँच बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

 

 

 

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य की खुशहाली, प्रगति और राज्य पूरे देश में विकास की नई कीर्तिमान स्थापित करें यही प्रार्थना मां से कि है। उन्होंने कहा कि छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर तो उनके घर का मंदिर है और यहां आना-जाना उनका बराबर लगा रहता है। बस यही आस्था है कि मां मेरी भी मनोकामना पूरी करेगी।

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने का काम सरकार करेगी। राज्य के सवा तीन करोड़ लोगों के हित में काम किए जाएंगे। राज्य को विकास के रास्ते पर आगे ले जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने जिस अपेक्षा के साथ उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है, उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास निरंतर करूंगा। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने विश्वास जताया कि राज्य की समस्त जनता सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर झारखंड की प्रगति के नए आयामों को प्राप्त करेगी।

 

 

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री श्री सोरेन का पैतृक गांव नीमला रामगढ़ जिले में ही है। यही वजह है कि इस जिले के लोगों की आकांक्षाएं और उत्साह भी चरम पर है। उन्हें उम्मीद ही नहीं विस्वास भी है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद वो प्रदेश का विकास करने के साथ साथ यहाँ खुशियां भी लाएंगे।

 

 

इससे पूर्व मां छिन्नमस्तिका मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का परंपरागत तरीके से स्वागत किया। ढ़ोल नगाड़े की थाप और फूल माला पहनाकर लोगों में मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्थानीय लोगों के अपार प्यार और स्नेह के लिये तहे दिल से आभार जताया।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »