NCR और CCA की आंच पहुंची धनबाद, अल्पसंख्यकों ने जताया विरोध

AJ डेस्क: आज अंततः NRC और CAA की आंच कोयलांचल धनबाद तक पहुंच ही गई। मोदी सरकार द्वारा लाए गए इस कानून के खिलाफ आज वासेपुर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने हाथों में इस कानून के खिलाफ तख्तियां और तिरंगा पकड़ इस कानून के खिलाफ विरोध जताते दिखे।

 

 

NRC और CAA के खिलाफ नारेबाजी करते अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस कानून में कई खामियां है। यह कानून देश हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि हमलोग सदियों से हिंदुस्तान में रहते आ रहे है, लेकिन अब हमें अपनी नागरिकता पाने के लिए कई प्रमाण पत्र दिखाने होंगे। उन्होंने कहा कि यह कानून देश को तोड़ने वाला है।

 

 

यहाँ बता दें कि झारखण्ड में नई सरकार बनते ही इस सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन ने साफ़ कह दिया है कि झारखण्ड में NRC और CAA कानून नहीं लागु होगा। इसके बावजूद सूबे में कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियां इस कानून के खिलाफ अपना विरोध जताते नजर आ रहे है।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »