“श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव”: निशान शोभा यात्रा एवम भजन संध्या ने बनाया भक्तिमय माहौल

AJ डेस्क: महोत्सव के पहले दिन श्याम भक्तों ने पुराना बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर से भव्य निशान शोभा यात्रा निकाला। सैकड़ों श्याम भक्त अपने हाथों में निशान लिए नाचते झूमते जयकारा लगाते हुए मटकुरिया स्थित गौशाला पहुंच श्याम प्रभु के चरणों में निशान अर्पण किया। दिल्ली से आए कारीगरों के द्वारा बनाया गया भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। धनबाद के श्याम प्रेमी सूरजभान मित्तल और कोलकत्ता से आयी रिंकी गुप्ता तथा आगरा के राजू बाबरा की टीम ने सुरीली मनमोहक अंदाज में भजनों की बारिश कर उपस्थित श्रोताओं को ओत प्रोत कर दिया।

 

 

 

 

महोत्सव के दूसरे दिन श्याम बाबा को सवामणी भोग, खीचड़ा भोग, छप्पन भोग एवम पान भोग लगाया गया। रात्रि में मुम्बई से आये मनीष भट्ट तथा कोलकत्ता से आये नवीन जोशी की टीम ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किये। दो दिवसीय महोत्सव को सफल बनाने के लिए किशन अग्रवाल, घनश्याम नारनोली, गोपाल अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, अशोक नारनोली, अजय गर्ग, गुड्डू तुलस्यान, रितेश नारनोली, अनिल बंसल, सुरेश पोद्दार, दीपक जिंदल, मंटू सतानालिका आदि ने सराहनीय भूमिका निभाया।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »