अभी 24 घण्टे और मौसम का बिगड़ा रहेगा मिजाज, ठंड बढ़ने से इंकार नही

AJ डेस्क: नव वर्ष का स्वागत ही आसमान पर बादल और बूंदा बूंदी से हुआ है। बीच बीच में सूर्य भगवान के दर्शन तो हो रहे हैं लेकिन धुप में गर्माहट का अहसास नही हो रहा। बीच बीच में बूंदा बूंदी होने से ठंड बढ़ जा रही है। मौसम का यह आँख मिचौली चार से पांच जनवरी तक चलने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार चार जनवरी तक कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं बारिश भी हो सकती है। पांच जनवरी से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

 

 

बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन सर्कुलेशन का असर रहा। अब पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है जिसका असर चार जनवरी तक रहने की संभावना है। पांच जनवरी से झारखण्ड में इसका असर कम होने की संभावना है।

 

 

एक जनवरी से रुक रुक कर हो रही बूंदा बूंदी के बाद गुरुवार की रात अच्छी बारिश होने से आम आवाम की परेशानी बढ़ी है। कोयलांचल वासी खुलकर नव वर्ष का स्वागत नही कर पाए। यहां अनुमान लगाया जा रहा है कि आसमान साफ होने के बाद कड़ाके की ठंड बढ़ सकती है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »