बासुकीनाथ हृदयविदारक हादसा का रोंगटा खड़ा करने वाला CCTV फुटेज आया सामने (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: बासुकीनाथ मंदिर बिजली काण्ड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो के दृश्य दिल दहला देने वाला है। इस वीडियो में साफ़-साफ़ नज़र आ रहा है कि कैसे मंदिर के गर्भ गृह में पूजा के दौरान अचानक करंट से भगदड़ मच गई। देखते ही देखते पूरा गर्भ गृह सुना पड़ गया। वहीं बिजली के चपेट आया 28 वर्षीय मंदिर का पुजारी सुमित झा शिव लिंग के ठीक सामने ही तड़प-तड़प कर मौत के आगोश में समा गया।

 

 

यह घटना 1 जनवरी यानि इसी बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे की है। जानकारी के अनुसार पुजारी सुमित झा बाकी पुजारियों के साथ मिलकर गर्भगृह में श्रद्धालुओं को पूजा करा रहे थे। इसी दौरान वहां करंट दौड़ने लगा। जिसकी चपेट में वहाँ खड़े पुजारी सुमित झा आ गए। उन्हें तड़प कर फर्स पर गिरता देख सबसे पहले उनके साथ खड़ा दूसरा पुजारी अपनी जान बचाने के लिए शिव लिंग के ऊपर लटक रहे रस्सी से झूल गया। वहीं पूजा कर रहे बाकी श्रद्धालुओं में जान बचाने के लिए भगदड़ मच गई। लोग गिरते-पड़ते वहाँ से भाग गए। जबकि सुमित वहीं तड़पता रहा। इस दौरान वीडियो में दिख रहा एक पुजारी वहीं शिव लिंग के पास ही बैठा रहा। न तो उसने वहां से भागने की कोशिश की और न ही तड़प रहे सुमित को बचाने की कोशिश की। वह अंत तक वहाँ उसी स्थिति में बैठा रहा।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

वहीं इस घटना के तुरंत बाद सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसपर शोक जताते हुए पूरे मामले की जाँच के आदेश दे दिए थे। वहीं मामले के बाद पुजारियों ने बताया कि पहले भी तीन बार ऐसा हो चुका है। मंदिर के गर्भगृह में करंट दौड़ा है। हालांकि इससे पूर्व कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ था, लेकिन इसकी जानकारी जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन को दी गई थी। बावजूद इसके इस मामले पर कभी गंभीरता नहीं दिखाई गई।

 

 

पुजारियों की माने तो गृभगृह में नीर निकासी स्थल पर धातु की जाली लगाई गई है। यहीं से गर्भगृह में बिजली के तार भी निकाले गए है। इसी जाली में सबसे पहले करंट दौड़ा और इसके संपर्क में सुमित आ गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

 

 

सीएम के आदेश के बाद पूरे मामले की जाँच शुरू हो गई है। इसी दौरान यह सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। लेकिन जाँच अधिकारी गर्भगृह में करंट प्रवाह होने की बात से इंकार कर रहे है। जबकि दृश्य कुछ और बयां कर रहा है। वहीं बासुकीनाथ मंदिर के पंडा समाज ने इसे बड़ी लापरवाही बता दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। साथ ही मृतक के आश्रितों को 10 लाख रुपया मुआवजा देने की भी मांग रखा है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »