केरेडारी में नक्सली हमला, कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी, पोकलेन समेत कई गाड़ियां फूंकी

AJ डेस्क: झारखण्ड में नक्सलियों का उत्पात लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सूबे में हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद यह तीसरी घटना है जब बेखौप नक्सलियों ने तांडव मचाया है। इस बार नक्सलियों ने हजारीबाग के केरेडारी प्रखण्ड में आगजनी की घटना को अंजाम दे करोड़ो रूपये की मशीनों को जला दिया है।

 

 

जानकारी के अनुसार केरेडारी प्रखंड मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बुंडू-किरीगड़ा गांव में दामोदर नदी पर पुल का निर्माण करने वाली कंपनी के अस्थायी बेस कैंप पर नक्सलियों ने कल देर रात हमला कर दिया। मैयर कंस्ट्रक्शन कंपनी को दामोदर नदी पर पुल बनाने का ठेका मिला है। कंपनी यहाँ पुल का निर्माण करवा रही है। नक्सलियों ने इस दौरान वहां खड़े 2 पोकलेन, दो ट्रैक्टर, दो ड्रिल मशीन को जला दिया। उग्रवादियों के यहाँ से जाने के बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक सुरेश अग्रवाल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सुबह में थाना प्रभारी बमबम कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।

 

 

बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से कुछ दिनों से पुल का निर्माण काम बंद था। 5 दिन पहले ही फिर से निर्माण कार्य शुरू हुआ था। काम शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद उग्रवादियों ने यहाँ हमला कर दिया। बताया जाता है कि कंस्ट्रक्शन साइट पर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था। गाड़ियों को जलाने के बाद नक्सलियों ने फायरिंग भी की। हमला क्यों किया गया, इस संबंध में फ़िलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »