विपक्षी पार्टियों के वोट गोलबंद होने से भाजपा पिछड़ गयी- संजीव सिंह

AJ डेस्क: झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह इस बार विधानसभा के चुनाव में झरिया में भाजपा को मिली शिकस्त को शिकस्त नहीं मान रहे है। उनकी माने तो भाजपा हर बार की ही तरह इस बार भी अपने पूरे मत लाने में सफल रही है, हां इस बार महागठबंधन गोलबंद थी, जिस वजह से कांग्रेस को वोट हर बार की तुलना में अधिक मिला। नीरज सिंह हत्याकांड मामले में धनबाद न्यायलय में चल रही गवाही के मद्देनजर पूर्व विधायक संजीव सिंह आज धनबाद न्यायालय में पेशी के लिए पहुंचे थे।

 

 

आज पेशी के बाद न्यायालय से बाहर निकल संजीव सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। बीते विधानसभा चुनाव में झरिया सीट से भाजपा के टिकट पर खड़ी उनकी धर्म पत्नी रागिनी सिंह को मिली हार पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘इस बार के विधानसभा चुनाव में झरिया सीट से खड़ी भाजपा प्रत्याशी को करीब 68 हजार वोट मिले है। भाजपा वहाँ महागठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ रही थी। इस बार जितनी भी विपक्षी पार्टियां थी जिनके व्यक्तिगत वोट बैंक थे, वो महागठबंधन के समर्थन में थे। इसलिए भाजपा वहाँ इन सब के खिलाफ अकेली चुनाव लड़ रही थी। इसलिए इस हार को हार नहीं माना जा सकता।’ उन्होंने वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव से इस विधानसभा चुनाव की तुलना करते हुए कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव में कांग्रेस के अलावे तमाम विपक्षी पार्टियों ने भी 10 से 20 हजार के अंदर वोट हासिल किया था, लेकिन इस बार वो सारे वोट महागठबंधन के साथ थी।

 

 

बता दें कि पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या मामले में इस कांड के अनुसंधानकर्ता निरंजन तिवारी की गवाही न्यायालय में कलमबद्ध किया जा रहा है। कल भी इस मामले में गवाही गुजरी है। यह गवाही सोमवार और मंगलवार को भी जारी रहने की खबर है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »