समाज सेवी एवम शिक्षाविद दिनेश्वर तिवारी नही रहे

AJ डेस्क: झारखण्ड के चतरा में शिक्षा का अलख जगाने वाले शिक्षाविद व समाज सेवी दिनेश्वर तिवारी अब नहीं रहे। गुरुवार की रात उनकी मृत्यु हो गई। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 85 वर्षीय शिक्षाविद दिनेश्वर तिवारी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।

 

 

करीब 30 वर्षो तक शिक्षा का अलख जगाने वाले दिनेश्वर तिवारी की मौत की खबर से उनके परिवार सहित पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। लोगों की माने तो उनके सर से एक पिता स्वरुप एक अभिभावक का साया उठ गया है। दिनेश्वर तिवारी अपने जीवन काल में प्रतापपुर और हंटरगंज प्रखंड के अलग अलग विद्यालयों में अपनी सेवा देते रहे। इसके अलावे वे अपने सामाजिक कार्यो के लिए भी क्षेत्र में जाने जाते थे। एक बार तो उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए अपनी पुस्तैनी जमीन में से कब्रिस्तान के लिए 40 डिशमिल जमीन दान में दे दिया था। उनके इस योगदान से वे मुस्लिम समाज में भी काफी आदरणीय थे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »