बासुकीनाथ मंदिर हादसा: सी एम ने मृत पंडित के परिजन को सौंपा मुआवजा और नौकरी

AJ डेस्क: बासुकीनाथ मंदिर करंट काण्ड में मृत पुजारी सुमित झा के परिजनों को हेमंत सोरेन की सरकार ने आज बड़ी राहत दी है। सूबे के युवा सीएम हेमंत सोरेन ने आज न सिर्फ मृत पुजारी के परिजनों को मुआवजा स्वरुप 2 लाख रुपये का चेक सौंपा, बल्कि उनके भाई अमित रंजन झा को नियोजन पत्र भी दिया।

 

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका राजभवन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘कुछ दिनों पूर्व बाबा बासुकीनाथ धाम में पुरोहित भाई का निधन दुखद है। किसी के वश में नहीं है कि मृत व्यक्ति को वह फिर से जीवित कर सके। लेकिन उसके आश्रितों को मदद अवश्य कर सकता है। आज दिवंगत पुरोहित के भाई अमित रंजन को दी जा रही नौकरी और 2 लाख रुपये उनके जीवन यापन में कुछ हद तक सहायक जरूर होगा।’ इसके साथ ही सीएम ने दिवंगत पुजारी सुमित झा की आत्मा की शांति के लिए प्रर्थना भी किया।

 

 

 

 

 

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘आज उप राजधानी दुमका में आपके स्वागत से अविभूत हूं। आप सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं। आप के चेहरे पर नई आशाएं और उम्मीद साफ नजर आ रही है। आप सभी थोड़ा सब्र करें। हम आपकी आशाओं के अनुरूप ही कार्य करेंगे। जिस उद्देश्य से आपने मुझे आगे बढ़ाया है उसका लक्ष्य पूरा होगा। यह मेरी जिम्मेदारी है।’

 

 

आगे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा, ‘एक दो दिनों में सरकार पूर्ण रूप से कार्य करने लगेगी। अगली बार यहाँ आउंगा तो कई खुशियां भी लेकर आउंगा। हमारा उद्देश्य सभी धर्म के लोगों को लेकर आगे बढ़ना है। कार्यपालिका भी इस उद्देश्य के साथ कार्य करेगी। आज अपने कर्म भूमि की मिट्टी को ललाट पर लगाने आया हूं। इस तिलक को लगाकर आगे बढ़ना है। पूरी तैयारी के साथ आगे का सफर तय करना है।’

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »