“सिहांसन” पर बैठने वाला “जेल” भी जाता है, किसके तरफ इशारा कर रहे पूर्व मंत्री सी पी सिंह!

AJ डेस्क: झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा का नारा था, ‘अबकी बार 65 पार।’ लेकिन इस चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने भाजपा के उस 65 पार वाले नारा का राज खोल दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने इतना तक कहा है कि देश और राज्य के सिंघासन पर बैठने वाला राज नेता कब सलाखों के पीछे पहुँच जाए ये कहना बड़ा मुश्किल है।

 

 

पिछली सरकार में राज्य के परिवहन विभाग एवम नगर विकास मंत्री रहे भाजपा नेता व विधायक सीपी सिंह आज बोकारो पहुंचे थे। यहाँ उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं परिवहन विभाग का मंत्री रहा हूँ। इस विभाग में टैक्स के रूप में खूब रूपये आते है। लक्ष्य भी बड़ा रखा जाता है। ये अलग विषय है कि हम उतना पा नहीं पाते। यदि लक्ष्य ही छोटा रखेंगे कलेक्शन का तो और नीचे जाएंगे है। उसी प्रकार से राजनीति क्षेत्र में स्वाभाविक रूप से हमारा लक्ष्य बड़ा रहता है। 65 पार का नारा गलत नहीं दिए थे हम। यदि हम 65 पार कर जाते तो हमसे कोई किसी तरह का सवाल नहीं करता। हम 25 पर सीमित रह गए। हम हार स्वीकार क्कर रहे है।’

 

 

उन्होंने हार के कारणों पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘हार के कई कारण है। कोई एक कारण नहीं है। गलतियां कई हुई है। उसकी समीक्षा भी हो रही है। उसे हम ठीक करेंगे।’

 

 

इसके साथ ही उन्होंने गंभीर होते हुए कहा, ‘राजनीति में जेल भी होता है और बेल भी होता है। अभी चिदंबरम जी जेल होकर आए है। महीनों जेल में रहे चिदंबरम जी। कभी गृह मंत्री हुआ करते थे देश का। मधु कोड़ा जी कभी मुख्य मंत्री हुआ करते थे। कई साल जेल में रहे। कौन सिंघासन पर बैठा और उसके बाद वो कब जेल चला जाए ये कहना बड़ा मुश्किल है भाई।’

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »